बरहज, देवरिया। थानाक्षेत्र के भड़सरा में भूमि पर अवैध कब्जा को प्रशासन ने रविवार को खाली करवाया। तहसीलदार वंशराज राम मयफोर्स गांव पर पहुंचे। उन्होंने नाद, खूटा, छप्पर, कटरैन, ईंट व बालू आदि को हटवाया। तहसीलदार ने बताया कि भड़सरा गांव में भूमि पर अवैध कब्जा के मामले में उपजिलाधिकारी बरहज न्यायालय में मुकदमा चल रहा था, जिसमें एसडीएम ने कब्जा बेदखली का आदेश दिया। जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्व में दो बार तहसीलदार व थानाध्यक्ष मयफोर्स कब्जा बेदखली को गए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जिसके चलते पुलिस बैरंग वापस लौट गई थी। रविवार को जेसीबी ले जाकर कब्जा हटवाया। इस मौके पर कानूनगो रामबचन, लेखपाल दिग्विजय नाथ मिश्र, थानाध्यक्ष गिरिजेश तिवारी, महिला थाना प्रभारी शोभा सिंह आदि मौजूद रहीं।